जिला जज, डीएम और एसपी ने जिला जेल का किया संयुक्त निरीक्षण सुरक्षा, भोजन और बैरकों का लिया जायजा, बंदियों से पूछी समस्याएं, दिए सुधार के निर्देश आनन्द कुमार द्विवेदी ब्यूरो कौशाम्बी
*जिला जज, डीएम और एसपी ने जिला जेल का किया संयुक्त निरीक्षण*
*सुरक्षा, भोजन और बैरकों का लिया जायजा, बंदियों से पूछी समस्याएं, दिए सुधार के निर्देश*
*आनन्द कुमार द्विवेदी ब्यूरो कौशाम्बी*
नारा, (कौशाम्बी)
कौशाम्बी जिला कारागार में बंदियों को बेहतर सुविधा और जेल सुधार की दृष्टि से रविवार को बड़ा निरीक्षण किया गया। जिला जज, एसीजेएम, जिलाधिकारी कौशाम्बी और पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सत्यनारायण ने संयुक्त रूप से जिला जेल का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मुख्य द्वार, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, बैरकों के ताले और दीवारों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया। इसके बाद अधिकारियों ने पुरुष और महिला बैरकों का निरीक्षण किया। बैरकों में साफ-सफाई, बंदियों के रहने की व्यवस्था, शौचालय और पेयजल की स्थिति देखी गई।
जेल के मेस और रसोईघर में जाकर बंदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को परखा गया। अधिकारियों ने मीनू के अनुसार भोजन बन रहा है या नहीं, इसकी भी जांच की। इसके अलावा जेल अस्पताल में उपलब्ध दवाओं और चिकित्सा सुविधाओं का भी निरीक्षण किया गया।इस दौरान अधिकारियों ने बंदियों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। बंदियों ने अपनी कुछ व्यक्तिगत और सामूहिक समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।जिला जज और जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिए कि बंदियों को नियमानुसार सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए और सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। बंदियों की समस्याओं का नियमानुसार त्वरित निस्तारण किया जाए। पुलिस अधीक्षक ने जेल सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर जेल अधीक्षक कौशाम्बी अजितेश कुमार मिश्रा व अन्य कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहें।