SOCIAL WORK

*जोधपुर एसोसिएशन, चेन्नई की वार्षिक आम सभा में सुझाव और चर्चा*

By MONICK ROONWAL M • 2026-09-07 04:04 • 6 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
*जोधपुर एसोसिएशन, चेन्नई की वार्षिक आम सभा में सुझाव और चर्चा*

चेन्नई। जोधपुर एसोसिएशन चेन्नई और जोधपुर चेरिटेबल ट्रस्ट की वार्षिक आम सभा का आयोजन 6 सितंबर, रविवार को किया गया ,आम सभा में संस्था की वर्षभर की गतिविधियों, कार्यों एवं आगामी योजनाओं को लेकर चर्चा की गई। साथ ही सदस्यों से प्राप्त सुझावों पर विचार-विमर्श भी किया गया।

आम सभा का शुभारंभ मंगलाचरण के साथ हुआ। अध्यक्ष देवेन्द्र सिंघवी ने सभी सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन किया एवं सभी ने मिलकर इस मंच से एसोशिएशन के फ़ाउंडर सदस्य स्वर्गीय राजा भंडारी एवं स्वर्गीय उमेदमल लूणावत को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके बाद सचिव पंकज मेहता द्वारा संस्था की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। कोषाध्यक्ष विनीत सिंघवी ने संस्था का वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।
मैनेजिंग ट्रस्टी प्रमोद गोठी ने ट्रस्ट का वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत किया,उपाध्यक्ष तरुण मेहता सहित कार्यकारिणी के पदाधिकारीयो ने संस्था की विभिन्न गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। आम सभा में सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों पर चर्चा करते हुए संस्था के सामाजिक,सांस्कृतिक एवं सामुदायिक कार्यों को और बेहतर बनाने की दिशा में विचार-विमर्श किया गया।
पूर्व अध्यक्ष के एल जैन ने सभी सदस्यों से आम सभा में उपस्थित होकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव देने एवं संस्था के विकास में सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए धन्यवाद दिया।
इस मौके पर उप सचिव मोनिक रूनवाल के साथ कमेटी के अन्य सदस्य सुरेंद्र मेहता,सतीश भंडारी,सिद्धार्थ भंडारी,संदीप मेहता,नीलेश मेहता,निर्मल छल्लानी एवं दिलीप चोरड़िया भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष गौतम चंद कांकरिया के साथ साथ एसोसिएशन के कई माननीय सदस्य भी उपस्थित थे।
अंत में सचिव पंकज मेहता द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

MONICK ROONWAL M 0 followers