LATEST NEWS

Nagar nigam

By ABHAY PAROUHA • 2026-09-17 04:40 • 6 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
Nagar nigam

कटनी निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने मंगलवार को नगर निगम कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं एवं कक्षों में संचालित कार्यों तथा कार्यालयीन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने शाखावार रखे अभिलेखों एवं रिकॉर्ड का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी ली तथा शाखाओं में संधारित आवक-जावक पंजी का भी अवलोकन किया। उन्होंने सभी रिकॉर्ड एवं आवश्यक दस्तावेजों को व्यवस्थित रूप से संधारित एवं सुरक्षित रखने तथा समय-समय पर रिकॉर्ड को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने कार्यालय परिसर एवं विभिन्न कक्षों में साफ-सफाई की स्थिति का भी अवलोकन किया। उन्होंने अनावश्यक सामग्री एवं कूलरों को कार्यालयीन कक्षों से हटाकर स्थान को व्यवस्थित रखने तथा शौचालयों में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यालय परिसर में कहीं भी पानी का ठहराव न होने देने के निर्देश देते हुए कहा कि स्वच्छता के साथ-साथ मच्छरों की संभावनाओं को रोकने के लिए आवश्यक सावधानियां निरंतर बरती जाएं।

निगमायुक्त सुश्री परिहार ने कहा कि नगर निगम कार्यालय में आने वाले नागरिकों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। इसके लिए प्रत्येक शाखा में रिकॉर्ड को व्यवस्थित रखने, स्वच्छता बनाए रखने तथा कार्यालयीन अनुशासन का पालन सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को कार्यालय की सभी व्यवस्थाएं नियमित रूप से दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
News reporter Abhay parouha

#IPU News
ABHAY PAROUHA 0 followers