LATEST NEWS

*बीट में लापरवाही नहीं चलेगी, हर गतिविधि पर नजर रखें - एसपी सत्यनारायण**

By ANAND KUMAR DWIVEDI • 2026-09-12 07:37 • 16 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
*बीट में लापरवाही नहीं चलेगी, हर गतिविधि पर नजर रखें - एसपी सत्यनारायण**

बीट पुलिसिंग में लापरवाही नहीं चलेगी, हर गतिविधि पर नजर रखने के निर्देश

कौशाम्बी | संवाददाता

कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने बीट पुलिसिंग को लेकर सख्त रुख अपनाया है। शनिवार को थाना चरवा में बीट आरक्षियों से सीधे संवाद करते हुए एसपी ने उनके क्षेत्रों की जानकारी ली और निर्देश दिया कि बीट क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता जमीन पर दिखाई देनी चाहिए।

एसपी ने बीट आरक्षियों को नियमित भ्रमण करने, आमजन से संवाद बढ़ाने और क्षेत्र की छोटी-बड़ी सूचनाओं पर नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील स्थानों की लगातार निगरानी करने तथा किसी भी सूचना को नजरअंदाज नहीं करने पर जोर दिया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराध या किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर संबंधित पुलिसकर्मी तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने बीट पुलिसिंग के माध्यम से क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी और आम लोगों से संपर्क को मजबूत करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान बीट आरक्षियों से उनके संबंधित क्षेत्रों की जमीनी स्थिति और स्थानीय गतिविधियों के बारे में जानकारी ली गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बीट स्तर पर सक्रिय निगरानी और समय पर सूचना मिलने से कानून-व्यवस्था से जुड़ी चुनौतियों से निपटने में मदद मिल सकती है।

#2
ANAND KUMAR DWIVEDI 0 followers