*एसपी कौशाम्बी सत्यनारायण ने थाना चरवा में किया जनसुनवाई, थाना समाधान दिवस पर सुनी फरियाद* *थानाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह को दिए निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश, राजस्व-पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर भेजने
*एसपी कौशाम्बी सत्यनारायण ने थाना चरवा में किया जनसुनवाई, थाना समाधान दिवस पर सुनी फरियाद*
*थानाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह को दिए निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश, राजस्व-पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर भेजने का आदेश*
*(आनन्द कुमार द्विवेदी/ब्यूरो कौशाम्बी)*
*नारा कौशांबी*
जनपद कौशाम्बी थाना समाधान दिवस के अवसर पर सनिवार को पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सत्यनारायण ने थाना चरवा पहुंचकर जनसुनवाई की। इस दौरान थानाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह सहित राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।एसपी सत्यनारायण ने फरियादियों की समस्याओं को एक-एक कर गंभीरता से सुना। अधिकांश शिकायतें भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद और आपसी झगड़ों से संबंधित थीं। एसपी ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई करने के लिए थानाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह को निर्देशित किया।एसपी ने कहा कि थाना समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य जनता को थाने पर ही न्याय दिलाना है। उन्होंने राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को समन्वय बनाकर संयुक्त टीम के साथ मौके पर जाकर विवादों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का आदेश दिया।उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और संवेदनशीलता बरती जाए, किसी भी पीड़ित को परेशान न होना पड़े। हर प्रार्थना पत्र पर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। इस दौरान थाना चरवा में बड़ी संख्या में फरियादी मौजूद रहे।