PRESS RELEASE

बाबा मुक्तेश्वरपुरी गौशाला के चुनाव कार्यक्रम में संशोधन, 4 अक्टूबर को होगा मतदान

By HOSHIAR SINGH • 2026-09-28 04:09 • 114 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
बाबा मुक्तेश्वरपुरी गौशाला के चुनाव कार्यक्रम में संशोधन, 4 अक्टूबर को होगा मतदान

इंडियन प्रेस यूनियन | कोसली | होशियार सिंह- कोसली। बाबा मुक्तेश्वरपुरी गौशाला, कोसली के चुनाव कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। प्रशासक-कम-रिटर्निंग अधिकारी सेवानिवृत्त कर्नल संत पाल की ओर से जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 29 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। इसी दौरान नामांकन पत्रों की जांच कर वैध नामांकन की सूची भी प्रदर्शित की जाएगी।
जारी सूचना के अनुसार 30 सितंबर को नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। इसके बाद 1 अक्टूबर को चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक 4 अक्टूबर 2026 को सुबह 11:30 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।l

गौशाला के चुनाव कार्यक्रम में हुए इस बदलाव के बाद अब चुनावी प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ेगी ।

HOSHIAR SINGH 0 followers