PRESS RELEASE

बाबा मुक्तेश्वरपुरी गौशाला में चुनाव प्रक्रिया शुरू, प्रशासक कर्नल संत पाल ने संभाला कार्यभार

By HOSHIAR SINGH • 2026-09-07 04:25 • 16 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
बाबा मुक्तेश्वरपुरी गौशाला में चुनाव प्रक्रिया शुरू, प्रशासक कर्नल संत पाल ने संभाला कार्यभार

कोसली गौशाला के संचालन और नई कार्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया शुरू

इंडियन प्रेस यूनियन, रिपोर्टर: होशियार सिंह: बाबा मुक्तेश्वरपुरी गौशाला, कोसली के दैनिक संचालन और नई कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला रजिस्ट्रार, फर्म एवं सोसायटीज, रेवाड़ी द्वारा गौशाला के दैनिक संचालन तथा चुनाव प्रक्रिया पूरी करवाने के लिए सेवानिवृत्त कर्नल संत पाल को प्रशासक नियुक्त किया गया है।

नवनियुक्त प्रशासक कर्नल संत पाल ने 2 अगस्त को गौशाला के सदस्यों और ग्रामीणों की मौजूदगी में कार्यभार संभाला। इसके बाद 2 सितंबर को सदस्यता सूची और चुनाव कार्यक्रम गौशाला के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर चुनाव प्रक्रिया की विधिवत शुरुआत की गई। इस दौरान पूर्व कार्यकारिणी के सदस्य भी उपस्थित रहे।

जिला रजिस्ट्रार के आदेश के अनुसार, प्रशासक की प्रमुख जिम्मेदारी गौशाला के दैनिक कार्यों का संचालन करना तथा निर्धारित तीन माह की अवधि के भीतर चुनाव करवाकर नई कार्यकारिणी का गठन करना है।

प्रशासक कर्नल संत पाल ने कहा कि गौशाला की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के साथ-साथ चुनाव प्रक्रिया को नियमानुसार और पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाया जाएगा।

HOSHIAR SINGH 0 followers