LATEST NEWS

"नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत कुक्षी में आयोजित हुई विशाल मैराथन दौड़

By SUNIL PATIDAR • 2026-07-31 04:54 • 3 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
"नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत कुक्षी में आयोजित हुई विशाल मैराथन दौड़

धार पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा (IPS) के मार्गदर्शन में संचालित "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 29 जुलाई 2026 को अनुभाग स्तरीय मैराथन दौड़ का सफल आयोजन कुक्षी में किया गया।

मैराथन दौड़ का शुभारंभ न्यायालय कुक्षी परिसर से माननीय न्यायाधीश महोदय, अधिवक्तागण, एसडीएम कुक्षी, एसडीओपी कुक्षी, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठजन, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। मैराथन नगर के प्रमुख मार्गों से होकर पुलिस थाना कुक्षी परिसर में संपन्न हुई।

दौड़ समाप्ति के उपरांत प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर एसडीएम कुक्षी श्री विशाल धाकड़ (आईएएस) एवं एसडीओपी कुक्षी श्री सुनील गुप्ता द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं, गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठजनों, विद्यार्थीयो को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ, सुरक्षित एवं सकारात्मक जीवन अपनाने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

मैराथन कार्यक्रम में न्यायलय कुक्षी के माननीय न्यायाधीश, अधिवक्तागण, प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेते हुए अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने का विश्वास व्यक्त किया।

SUNIL PATIDAR 0 followers