दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में लायंस क्लब ऑफ दरभंगा टाउन का मेगा रक्तदान शिविर, 82 यूनिट रक्त संग्रह
दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में रक्तदान शिविर आयोजित, 82 यूनिट रक्त संग्रहित
दरभंगा, 31 जुलाई। लायंस क्लब ऑफ दरभंगा टाउन द्वारा 23 जुलाई को दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 82 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जिसे जरूरतमंद मरीजों के उपचार के लिए उपयोग किया जाएगा।
शिविर के दौरान लगभग 25 छात्र-छात्राओं ने पहली बार रक्तदान किया। इन प्रथम रक्तदाताओं को लायंस क्लब की ओर से मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया, ताकि उन्हें भविष्य में भी स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।
रक्तदान अभियान में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग ने सर्वाधिक 18 यूनिट रक्तदान किया और उसे "बेस्ट ब्लड डोनर डिपार्टमेंट अवार्ड" प्रदान किया गया।
शिविर के आयोजन में DMCH ब्लड बैंक एवं शुक्ला मेडिसिटी ब्लड बैंक का सहयोग रहा। दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) चंदन जी तथा एनएसएस क्लब प्रभारी सहायक प्राध्यापक श्री जावेद अख्तर सहित कॉलेज प्रशासन ने भी आयोजन में सहयोग किया।
लायंस क्लब ऑफ दरभंगा टाउन की ओर से PDG लायन पवन सुरेका, लायन अजय पोद्दार, डॉ. उत्सव राज, अभिषेक चौधरी (अध्यक्ष), विशाल पंसारी (सचिव), आशुतोष द्विवेदी (कोषाध्यक्ष), अमरनाथ सिंह (उपाध्यक्ष), रोहित अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, MJF एस. एम. माइकल, धनंजय कुमार, शिशिर जी एवं कुणाल जी सहित सभी सदस्यों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया गया।