LATEST NEWS

मसूरी में 2 किलो 630 ग्राम अवैध भांग पत्ती बरामद, महिला गिरफ्तार

By RAJAT AIKANT SHARMA • 2026-09-15 04:21 • 5 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
मसूरी में 2 किलो 630 ग्राम अवैध भांग पत्ती बरामद, महिला गिरफ्तार

मसूरी। अवैध नशे के कारोबार और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मसूरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को 2 किलो 630 ग्राम अवैध भांग पत्ती के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर 2026 को कोतवाली मसूरी पुलिस टीम किक्रेग से बारह कैंची, मसूरी की ओर जाने वाले मोड़ पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक महिला को रोककर पूछताछ और नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी में महिला के पास मौजूद कट्टे से 2 किलो 630 ग्राम अवैध भांग पत्ती बरामद हुई।

पुलिस ने बरामद भांग पत्ती को कब्जे में लेते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला की पहचान गोरी पत्नी रमेश, निवासी बारह कैंची, मसूरी, जनपद देहरादून के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्ता के विरुद्ध कोतवाली मसूरी में मुकदमा अपराध संख्या 53/2026, धारा 60(1)(c) उत्तर प्रदेश उत्पाद शुल्क/आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिनेश राणा, कांस्टेबल विनोद चौहान और महिला कांस्टेबल सुनीता शाह शामिल रहे।

#मसूरी#मसूरी पुलिस#भांग पत्ती#पुलिस कार्रवाई#महिला गिरफ्तार#देहरादून#उत्तराखंड#अपराध समाचार#AntarSaga#MussooriePolice#DrugSeizure#UttarakhandNews#CrimeNews#AntarSaga
RAJAT AIKANT SHARMA 0 followers