*नवरात्रि पर सुरक्षा व्यवस्था अभेद्य, आईजी अजय कुमार मिश्र ने कुबरी घाट और शीतला माता मंदिर का किया औचक निरीक्षण* *कड़ाधाम में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था परखने खुद जमीन पर उत
कौशाम्बी: नवरात्रि सुरक्षा का जायजा लेने कड़ाधाम पहुँचे IG अजय कुमार मिश्र, कुबरी घाट और शीतला मंदिर का किया औचक निरीक्षण
आनन्द कुमार द्विवेदी (कौशाम्बी ब्यूरो): शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन और कानून-व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी कड़ी में प्रयागराज परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (IG) अजय कुमार मिश्र कौशांबी जिले के कड़ाधाम पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक (SP) सत्यनारायण के साथ प्रसिद्ध कुबरी घाट और ऐतिहासिक माँ शीतला माता मंदिर का सघन निरीक्षण किया।
भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा पर विशेष फोकस
नवरात्रि के दौरान देश-प्रदेश से लाखों श्रद्धालु कड़ाधाम पहुंचते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए IG अजय कुमार मिश्र ने भीड़ प्रबंधन (क्राउड Management) की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि कतारबद्ध दर्शन की ऐसी व्यवस्था हो जिससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को कोई असुविधा न हो। साथ ही, घाटों पर जल पुलिस, गोताखोरों और मंदिर परिसर में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं।
संदिग्धों पर रहेगी पैनी नजर
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पुलिस चौकियों, बैरिकेडिंग और सीसीटीवी कैमरों की स्थिति को परखा। असामाजिक तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सादे कपड़ों में भी महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों को तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (ASP), क्षेत्राधिकारी (CO) सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।