PRESS RELEASE

खस्ताहाल सड़क से राहगीर परेशान:

By DINESH KUMAR • 2026-09-07 05:16 • 2 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
खस्ताहाल सड़क से राहगीर परेशान:

खस्ताहाल सड़क से राहगीर परेशान: रुधौली-डुमरियागंज मार्ग पर कड़सरा तिराहे से रणवीर स्कूल के बीच बने जानलेवा गड्ढे, हादसे का खतरा
​रुधौली: रुधौली से डुमरियागंज जाने वाले मुख्य मार्ग पर कड़सरा तिराहे से रणवीर स्कूल तक आसपास सड़क की स्थिति अत्यंत जर्जर और दयनीय हो चुकी है। सड़क पर बने गहरे और चौड़े गड्ढों के कारण यह मार्ग अब राहगीरों और वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का कारण बनता जा रहा है।
​स्थानीय निवासियों और नियमित यात्रियों के अनुसार, कड़सरा तिराहे से रणवीर स्कूल तक सड़क पूरी तरह से उखड़ चुकी है। बारिश के दिनों में इन गड्ढों में पानी भर जाने से इनकी गहराई का अंदाजा लगाना नामुमकिन हो जाता है, जिससे आए दिन दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। वहीं भारी वाहनों का भी संतुलन बिगड़ने से हर समय बड़े हादसे का डर बना रहता है।
​स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग क्षेत्र का प्रमुख संपर्क मार्ग है, जिससे रोजाना सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन और स्कूली बच्चे गुजरते हैं। लंबे समय से मरम्मत न होने के कारण यह स्थिति बनी हुई है। प्रशासन और लोक निर्माण विभाग (PWD) की अनदेखी के चलते आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
​क्षेत्रीय निवासियों ने लोक निर्माण विभाग और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की है कि समस्या की गंभीरता को देखते हुए कड़सरा तिराहे से रणवीर स्कूल तक खतरनाक गड्ढों की तत्काल पैच-वर्क या पक्की मरम्मत कराई जाए, ताकि किसी बड़ी अनहोनी को रोका जा सके।

DINESH KUMAR 0 followers