SOCIAL WORK

सामाजिक सुरक्षा फेडरेशन ऑफ इंडिया की नवीन राष्ट्रीय कार्यसमिति घोषित,भेरूलाल गायरी मुख्य संरक्षक, सौरभ गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त

By NISHANT PANDIT • 2026-08-11 05:00 • 2 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
सामाजिक सुरक्षा फेडरेशन ऑफ इंडिया की नवीन राष्ट्रीय कार्यसमिति घोषित,भेरूलाल गायरी  मुख्य संरक्षक, सौरभ गुप्ता  राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त

सामाजिक सुरक्षा फेडरेशन ऑफ इंडिया की नवीन राष्ट्रीय कार्यसमिति घोषित

नई दिल्ली। सामाजिक सुरक्षा फेडरेशन ऑफ इंडिया, नई दिल्ली की नवीन राष्ट्रीय कार्यसमिति की घोषणा की गई है। संगठन में विभिन्न पदों पर राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

नवीन कार्यसमिति में भेरूलाल गायरी को संगठन का मुख्य संरक्षक, सौरभ गुप्ता को राष्ट्रीय अध्यक्ष, राजीव शर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा जयराम अहिरवार को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार नीलिमा बारणा को राष्ट्रीय अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी गई है।

राष्ट्रीय कार्यसमिति में विभिन्न राज्यों को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है। कर्नाटक राज्य से प्रोफेसर के. एम. मैत्री तथा गुजरात राज्य से बालकृष्ण जिराला को राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है।

संगठन की नवीन राष्ट्रीय कार्यसमिति में विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों को शामिल किए जाने से संगठन के विस्तार और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक प्रभावी गति मिलने की उम्मीद जताई गई है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों ने संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप असंगठित श्रमिकों, वंचित वर्गों, महिलाओं एवं जरूरतमंद लोगों के हितों के लिए कार्य करने तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।

NISHANT PANDIT 0 followers