National

मानसून सत्र द्वितीय दिवस

By ANIL KUMAR NAMDEO • 2026-07-21 13:21 • 102 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
मानसून सत्र द्वितीय दिवस

अनिल कुमार नामदेव ग्वालियर
आज भी नहीं चल पाई संसद, विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगितसंसद के मानसून सत्र का दूसरा दिन भी भारी हंगामे की भेंट चढ़ गया और विपक्ष द्वारा NEET पेपर लीक व अन्य मुद्दों पर जोरदार प्रदर्शन के कारण लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही को दिनभर के लिए स्थगित करना पड़ा।

विपक्ष ने NEET पेपर लीक पर तत्काल चर्चा और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर सदन में नारेबाजी की। हंगामे को देखते हुए कार्यवाही को पहले 12 बजे और फिर 2 बजे तक के लिए रोका गया, लेकिन गतिरोध खत्म न होने पर अंततः दोनों सदनों को बुधवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दिया गया। कार्यवाही बाधित होने से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए (NDA) संसदीय दल की बैठक की अध्यक्षता की जिसमें पेपर लीक के दोषियों को कड़ी सजा देने की बात कही गई।

ANIL KUMAR NAMDEO 0 followers