सोनभद्र में 60 लाख की अवैध शराब बरामद: 464 पेटियो ं में 4,077 लीटर अंग्रेजी शराब, डीसीएम समेत एक गिरफ्तार
सोनभद्र में पिपरी पुलिस ने बुधवार दोपहर करीब 1:17 बज े मुर्धवा-रनटोला मार्ग पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने डीसीएम आइसर ट्रक से 464 पेटियो ं में 13,296 शीशियां बरामद कीं।
इनमें कुल 4077.36 लीटर शराब थी। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 33 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शराब की कीमत और ट्रक को मिलाकर कुल बरामदगी करीब 60 लाख रुपए की है।मुर्धवा तिराहे पर जांच के दौरान पकड़ा ट्रक
एडिशनल एसपी अनिल कुमार के अनुसार, 2 सितंबर को पिपरी पुलिस टीम मुर्धवा चर्च के पास हाईटेक रेलवे क्रॉसिंग पर संदिग्ध वाहनो ं की जांच कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक डीसीएम ट्रक मे ं भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लदी है और उस े बिहार या झारखंड की ओर ले जाया जा रहा है।
सूचना के बाद पुलिस टीम ने मुर्धवा तिराहे से कुछ दूरी पर रनटोला की तरफ मोड़ के पास जांच शुरू कर दी। इसी दौरान मुर्धवा की ओर से एक डीसीएम आइसर ट्रक आता दिखाई दिया। पुलिस ने ट्रक को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका। पुलिस ने पीछा कर करीब 200 मीटर आग े ट्रक को रोक लिया।ट्रक में मिली 464 पेटियां शराब
पुलिस ने चालक को ट्रक से नीच े उतारकर पूछताछ की। उसन े अपना नाम करन सिंह (28) निवासी भिवानी, हरियाणा बताया। ट्रक का पर्दा हटाकर जांच की गई तो उसमें शराब की पेटियां भरी मिलीं।
गिनती करने पर 464 पेटियो ं में कुल 13,296 शीशियां मिलीं। इनकी कुल मात्रा 4077.36 लीटर थी। शराब की बोतलों पर 'FOR SALE PUNJAB ONLY' लिखा हुआ था। आरोपी शराब के परिवहन से संबंधित कोई वैध कागजात या बिल्टी नही ं दिखा सका।ट्रक और मोबाइल समेत नकदी जब्त
पुलिस ने शराब से लदे डीसीएम आइसर ट्रक नंबर GJ27TD6174 को भी जब्त कर लिया। इसकी अनुमानित कीमत 27 लाख रुपए बताई गई है। आरोपी के पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 1,200 रुपए नकद भी मिले। शराब और ट्रक की कुल अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपए है।
जलजीरा लाने के नाम पर भेजा था ट्रक
पूछताछ में करन सिंह ने पुलिस को बताया कि वह ट्रक चलान े का काम करता है। हरियाणा में एक व्यक्ति ने उस े डीसीएम लेकर जान े को कहा था और बताया था कि ट्रक में जलजीरा कोल्ड ड्रिंक लदी है। बाद मे ं उस े बताया गया कि ट्रक में अंग्रेजी शराब है, जिसे बिहार पहुंचाना है।आरोपी के मुताबिक, उस े एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन दिया गया था। इसमे ं 'सेठ जी' के नाम से नंबर सेव था। रास्ते में व्हाट्सऐप कॉल के जरिए उस े आग े की लोकेशन और रास्ते की जानकारी दी जा रही थी। उसन े पैसो ं के लालच में शराब का परिवहन करने की बात स्वीकार की है।
तस्करी नेटवर्क की जांच मे ं जुटी पुलिस
पिपरी थान े मे ं बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आग े की कार्रवाई की जा रही है। एडिशनल एसपी ने बताया कि पूछताछ मे ं सामन े आए अन्य लोगों की भूमिका और अवैध शराब तस्करी के नेटवर्क की गहनता से जांच की जा रही है।