ग्वालियर : जीतेन्द्र सिंह सिकरवार उर्फ़ डब्बू सर के अथक प्रयासों से आज घाटीगाँव ब्लॉक का टेहलरी स्कूल हुआ अतिक्रमण मुक्त।
ग्वालियर : जीतेन्द्र सिंह सिकरवार उर्फ़ डब्बू सर के अथक प्रयासों से आज घाटीगाँव ब्लॉक का टेहलरी स्कूल हुआ अतिक्रमण मुक्त।
शासकीय माध्यमिक विद्यालय टेहलरी में विद्यालय भवन के आगे रोड के किनारे बिगत बारह से पंद्रह वर्ष पूर्व से ही गांव के एक व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण कर उसमें खाद बनाने के लिए पशुओं का गोबर डाला जाता था। जिसके कारण विद्यालय परिसर के आगे गंदगी हो रही थी। मच्छर मख्खीयों का प्रकोप बढ़ गया था। आज श्री सिकरवार सर के अथक प्रयासों का यह परिणाम निकला कि विद्यालय हमेशा के लिए उक्त गंदगी से मुक्त हो गया।
जैसा कि ज्ञात हैँ कि श्री जीतेन्द्र सिकरवार द्वारा विद्यालय में स्वयं के व्यय से लाखों रुपयों के निर्माण कार्य कराये जा रहे हैँ। अभी तक उनके द्वारा विद्यालय में एवं विद्यालय के चारों ओर आज दिनांक तक 165 ट्रॉली मिट्टी एवं 60 ट्रॉली मुरम डलवाकर विद्यालय एवं विद्यालय भवन के चारों ओर की भूमि को समतल करवा दिया गया हैँ। पिछले 20 दिन से लगातार तीन ट्रैक्टर विद्यालय परिसर के कार्य में लगे हुए हैँ।
इसके बाद विद्यालय परिसर की 15 फ़ीट ऊँची बॉउंड्री वाल एवं अन्य कार्यों का लक्ष्य हैँ। टेहलरी गांव के ग्रामवासी उक्त निर्माण कार्य को देखकर बेहद ख़ुश हैँ। उक्त कार्य करवाने के लिए ग्रामीणों ने उन्हें धन्यवाद के साथ साथ हार्दिक बधाइयाँ दी हैं।