PRESS RELEASE

मानवाधिकार परामर्शदात्री समिति द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण एवं चन्दुपुरा में जिला कार्यालय का उद्घाटन

By ASJAD ALI • 2026-08-17 05:51 • 11 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
मानवाधिकार परामर्शदात्री समिति द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण एवं चन्दुपुरा में जिला कार्यालय का उद्घाटन

वाराणसी, 15 अगस्त:
80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर *मानवाधिकार परामर्शदात्री समिति* द्वारा हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर संस्था के नए जिला कार्यालय (चन्दुपुरा) का विधिवत उद्घाटन भी किया गया।

कार्यालय का उद्घाटन मुख्य अतिथि वार्ड हनुमान फाटक (67) के *पार्षद रोहित जायसवाल* ने फीता काटकर किया।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराकर की गई। इसके उपरांत उपस्थित अतिथियों ने समाज में मानवाधिकारों के संरक्षण, जन-जागरूकता और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने पर अपने विचार रखे। मुख्य अतिथि पार्षद रोहित जयसवाल ने समिति के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए जनसेवा में निरंतर सक्रिय रहने की शुभकामनाएं दीं। साथ ही ये भी कहा कि चन्दुपुरा में जिला कार्यालय खुलने से क्षेत्रीय नागरिकों को समस्याओं के निवारण एवं परामर्श में सीधी मदद मिलेगी।

*उपस्थित विशिष्ट अतिथिगण:*
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में थाना आदमपुर से SI सौरव सिंह, बुनकर उद्योग मंडल से ज़ुबैर आदिल व शकील पंजाबी, जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव ज़की मुख्तार, समाजवादी पार्टी से दिलशाद अहमद व उनकी पूरी टीम एवं पूर्व पार्षद असलम जावेद प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

*संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्यगण:*
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष ताहिर शम्स अंसारी, जिला अध्यक्ष अजीब अहमद, मंडल अध्यक्ष सोहेल अहमद, जिला महासचिव अब्दुल हफ़ीज़, जिला समीक्षा अधिकारी पवन गुप्ता, तथा मो० मुनाफ़ अंसारी, मुजीबुररहमान, असजद अली, वसीम अकरम, मो० दानिश, दयाशंकर सिंह, महफ़ूज़ आलम, परवेज़ अहमद, रवि विश्वकर्मा, किशन गुप्ता, रामकुमार सेठ सहित संस्था के अन्य सदस्य व स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी मेहमानों का आभार व्यक्त किया गया और मिठाई बांटी गयी।

जारीकर्ता:
असजद अली
जिला मीडिया प्रभारी
मानवाधिकार परामर्शदात्री समिति (HRAC)
9473533002

ASJAD ALI 0 followers