विज्ञान भारती काशिका शक्ति द्वारा 200 बच्चों में विज्ञान के प्रति जागरूकता अभियान
विज्ञान भारती काशिका शक्ति द्वारा 200 बच्चों में विज्ञान के प्रति जागरूकता अभियान
विज्ञान भारती काशिका शक्ति एवम् सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आज मौसम वैज्ञानिक (Weather Women) अन्ना मणी जी के व्यक्तित्व, प्रेरणादायी जीवन एवं उनके उल्लेखनीय वैज्ञानिक योगदान के प्रति जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया
जिसमे मुख्य अतिथि राष्ट्रीय वैज्ञानिक प्रोफेसर पूर्व निदेशक, पर्यावरण एवं DHU (IESD) धारणीय विकास संस्थान B.H.U. वर्तमान में सिद्धो कान्हू मुर्मू यूनिवर्सिटी की कुलपति कविता शाह रही विद्यालय प्रभारी मनोरमा पांडेय जी ने कविता शाह का स्वागत एवम् अभिनंदन किया
इस अवसर पर कविता शाह जी ने 200 बच्चों में विज्ञान के प्रति जागरूकता एवं उसकी विज्ञान की जीवन में अनिवार्यता का बोध। कराया
उन्होंने बच्चों को समझाया की कैसे विज्ञान हमारी मौसम, रीति रिवाज, उत्सव, रोज की दैनिक दिनचर्या में निहित रहता है। और आज की सारी सुविधाएं व प्रगति विज्ञान की ही देन है जिसे हमारी आज की युवा पीढ़ी को उत्तरोत्तर और आगे ले जाना है। शोध छात्रा डा. सुदीपा पाठक जी ने बच्चों में विज्ञान के प्रति कौतूहल को कैसे बढ़ाया जाय इस पर प्रकाश डाला सी ए जमुना शुक्ला समन्वयक काशिका शक्ति जी ने विज्ञान के महत्व का विषय स्थापना किया। कार्यक्रम का संचालन रश्मि पाठक ने एवम् किया। धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती प्रतिमा एवं श्रीमती बबीता ने किया।
इस अवसर पर स्कूल के सभी बच्चे एवम् अध्यापक उपस्थित रहे
रिपोर्ट अंजनी मिश्रा