जिलाधीश देर रात पहुंचे जिला अस्पताल जिला अस्पताल का किया निरीक्षण अस्पताल में एमओ और स्पेशलिस्ट की भर्ती के बारे में की चर्चा गर्भवती माताओं को मिलेगा बेहतर उपचार
जिलाधीश देर रात पहुंचे जिला अस्पताल*
जिला अस्पताल का किया निरीक्षण*
अस्पताल में एमओ और स्पेशलिस्ट की भर्ती के बारे में की चर्चा*
गर्भवती माताओं को मिलेगा बेहतर उपचार*
राजनांदगांव* । जिलाधीश जितेंद्र यादव द्वारा देर रात अचानक जिला अस्पताल का निरीक्षण किया एवं नवजात शिशु मातृत्व अस्पताल का भी हाल-चाल जाना। कलेक्टर श्री यादव द्वारा औचक निरीक्षण के दौरान अस्पताल में तैनात कर्मचारी एवं अन्य स्टाफ से बातचीत की और वहां पर बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की भी बात कही है।
मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर जितेंद्र यादव द्वारा देर रात लगभग 12:30 बजे के आसपास राजनांदगांव जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया एवं वहां भर्ती मरीजों से उनका हाल-चाल जाना तथा गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इसी बीच श्री यादव द्वारा एमओ और स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की भर्ती की भी चर्चा की और कहां की अस्पताल में जितनी ज्यादा बेहतर सुविधा हो सकेगी उतना करने का प्रयास किया जाएगा।