चित्रकूट l ओरछा में आयोजित पांच दिवसीय राम महोत्सव के समापन पर बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह को सामाजिक कार्य मंदाकिनी सेवा के लिए प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया l साथ ही मत्तगजेंद्रनाथ मंदिर के पुजारी विपिन बिहारी भी सम्मानित किए गए l यह सम्मान उन्हें ललितपुर के तुवन मंदिर के महंत राम लखन दास जी महराज नें सौंपा l
ओरछा के रुद्राणी कलाग्राम परिसर में फ़िल्म अभिनेता राजा बुंदेला द्वारा पांच दिवसीय राम महोत्सव का आयोजन किया गया था l इस आयोजन में बुंदेलखंड की दर्जनों प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया l राम महोत्सव में रोज रामलीला का प्रशिक्षण दिया गया, योग की कक्षायें चलीं l अयोध्या से लंका तक की श्रीराम पथ प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें चित्रकूट के रामघाट,स्फटिकशिला, भरतकूप आदि के मॉडल बनाये गए थे l प्रभु श्री राम के जीवन दृष्टांत को महामंडलेश्वर उमाकांतानंद गिरि, आदि योगी पुरी, देवी भक्ति प्रभा और युग कवि कुमार विश्वास के पिता प्रोफेसर चन्द्रपाल शर्मा और महामंडलेश्वर यतीन्द्र गिरि जी महराज नें अलग अलग परिभाषित किया l साथ ही सेना से जुड़े सेवानिवृत्त अधिकारियों नें वर्तमान युद्ध प्रणाली और प्रभु श्री राम के समय हुए युद्ध का तुलनात्मक वर्णन किया l कार्यक्रम के समापन पर बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह को सामाजिक कार्य के लिए मंच से सम्मानित किया गया l साथ ही मत्तगजेंद्रनाथ मंदिर के पुजारी विपिन बिहारी महराज को भी सम्मान मिला lआयोजक संयोजक फ़िल्म अभिनेता राजा बुंदेला नें सभी के प्रति आभार जताया l आयोजन में रामायण केंद्र भोपाल के निदेशक डा. राजेश श्रीवास्तव, जगमोहन जोशी, सोनू चौहान, अभिनेता आरिफ शहडोली, डा.नागेंद्र विद्यार्थी, डा. आश्रय सिंह आदि का योगदान रहा और समेंत समूचे बुंदेलखंड के हजारों लोगों नें सहभागिता की l