May 25, 2026

सोनभद्र मे भीषण गर्मी, प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की: जिलाधिकारी ने लोगों से सावधानी बरतने और दोपहर में बाहर न निकलने की अपील की

सोनभद्र जनपद में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी के कारण हीटवेव (लू) की स्थिति गंभीर हो गई है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान में और वृद्धि की संभावना जताई है। इस देखते हुए जिलाधिकारी चर्चित गौड ने सभी जनपदवासियो से विशेष सतर्कता और सावधानी बरतने की अपील की है।

जिलाधिकारी ने बताया कि अत्यधिक गर्मी और लू का प्रभाव बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, श्रमिकों और बीमार व्यक्तियों पर अधिक पड़ता है। नागरिकों से स्वयं और अपने परिवार के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशो का पालन करने का आग्रह किया।जनपद प्रशासन द्वारा हीटवेव से बचाव के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाए सुनिश्चित की जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग को पर्याप्त दवाएं, ओआरएस, प्राथमिक उपचार और चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निकायों को पेयजल व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और विद्युत विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है। श्रम विभाग और अन्य संबंधित विभागों को व्यापक जनजागरूकता अभियान के निर्देश भी दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की है कि दोपहर 12
से शाम 4 तक केवल अत्यधिक आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें। बाहर निकलते समय सिर को कपड़े, टोपी या छाते से ढककर रखें और पर्याप्त मात्रा मे पानी व अन्य तरल पदार्थों का सेवन करते रहें।

Written by

ARUN KUMAR SINGH

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INDIAN PRESS UNION

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION