May 25, 2026

सोनभद्र (रॉबर्ट्सगंज) में बकरीद को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। जिलाधिकारी ने पीस कमेटी की बैठक में स्पष्ट किया है कि किसी भी नई परंपरा की अनुमति नहीं दी जाएगी और सार्वजनिक स्थानों या खुले में कुर्बानी पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

सोनभद्र मे आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार मे पीस कमेटी और धर्मगुरुओं की बैठक हुई। बैठक मे जनपद के विभिन्न धर्मगुरुओं, प्रबुद्धजनो और अधिकारियों ने भाग लिया।

जिलाधिकारी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बकरीद का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण मे मनाया जाए। उन्होंन स्पष्ट किया कि जनपद में किसी भी प्रकार की नई परंपरा की शुरुआत नही होने दी जाएगी।सभी उप जिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर शांति व्यवस्था का जायजा लेंग े तथा पीस कमेटी की बैठकें भी आयोजित करेंगे। जिलाधिकारी ने सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली फेक न्यूज और अफवाहों का तत्काल खंडन करने तथा भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न देन े की अपील की। उन्होंन े नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों मे ं साफ-सफाई, पेयजल और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए ।लिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कहा कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी किसी भी दशा में न की जाए तथा सार्वजनिक स्थलों पर कुर्बानी पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी। उन्होंन े निर्देशित किया कि सड़कों पर नमाज अदा न की जाए, जिसस े यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो । पुलिस अधीक्षक ने आग े कहा कि खुले मे मांस अथवा अवशेष न फेंके जाएं, बल्कि उन्हें निर्धारित स्थान पर भूम
मे दफन किया जाए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बगीश कुमार शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, समस्त उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी सहित धर्मगुरु और प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। उपस्थित धर्मगुरुओं और प्रबुद्धजनो ने आश्वस्त किया कि जनपद मे पूर्व की भांति आपसी सौहार्द और प्रेम के साथ पर्व मनाया जाएगा।

Written by

ARUN KUMAR SINGH

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INDIAN PRESS UNION

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION