April 15, 2026

कौशांबी में दोस्तों के साथ नहाने नदी में गए, पांच किशोर डूबे, 2 की मौत यूपी के कौशांबी जिले में पांच दोस्त नहाने के लिए नदी पर गए हुए थे। एक दोस्त नदी में डूबने लगा, जिसको बचाने के लिए सभी दूसरे नदी में कूद पड़े। चीख-पुकार सुनकर मौके पर लोग पहुंचे।

कौशांबी में दोस्तों के साथ नहाने नदी में गए, पांच किशोर डूबे, 2 की मौत
यूपी के कौशांबी जिले में पांच दोस्त नहाने के लिए नदी पर गए हुए थे। एक दोस्त नदी में डूबने लगा, जिसको बचाने के लिए सभी दूसरे नदी में कूद पड़े। चीख-पुकार सुनकर मौके पर लोग पहुंचे।
(आनन्द कुमार द्विवेदी/ब्यूरो कौशाम्बी)
कौशांबी: उत्तर प्रदेश के सरायं अकिल कोतवाली क्षेत्र के यमुना कछार में बसे ग्राम पंचायत छेकवा में दर्दनाक हादसा प्रकाश में आया है। यमुना नदी में स्नान करने गए 5 किशोर गहरे पानी में डूब गए। नदी किनारे मौजूद लोगों ने चीख पुकार पर पहुंचे। स्थानीय नाविकों ने किसी प्रकार से तीन किशोरों को बचा लिया। वहीं, दो किशोर नदी के गहरे जल में समा गए। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मछुवारों की सहायता से डूबे किशोरों की घंटों तलाश के बाद शवों को बरामद किया। पुलिस ने मृतक किशोरों के शवों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।गांव के रोबिन सिंह पुत्र राजकुमार अपने दोस्त आर्यन पुत्र अमर सिंह, मोहम्मद हसन पुत्र वसीम अहमद, कुलदीप विश्वकर्मा पुत्र देव नारायण निवासी छेकवा उपरहार और शिवम निवासी नगौद मध्य प्रदेश के साथ मंगलवार की दोपहर यमुना नदी में स्नान करने गए थे। पांचों किशोर दोस्त स्नान के दौरान नदी के गहरे जल में चल गए और डूबने लगे। डूबते दोस्त को देखकर एक दूसरे को बचाने के चक्कर में सभी नदी के गहरे जल में समा गए।इनको बचा लिया गया
गनीमत रही कि नदी किनारे रहे लोग चीख पुकार सुनकर मछुआरा राजा ने साहस दिखाते हुए नदी में कूदकर आर्यन, रोबिन सिंह और मोहम्मद हसन को किसी प्रकार बाहर निकाल लिया, जबकि कुलदीप विश्वकर्मा (18) और शिवम (17)नदी के गहरे जल में खो गए। कई बार प्रयास के बावजूद उन्हें खोजने में राजा मछुआरा सफल नहीं हो सका।एक मृतक किशोर के पिता किसान, दूसरे के पिता की मौत हो चुकी है
घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मछुवारों की सहायता से जाल लगाया, जो घंटों परिश्रम के बाद मृतक किशोरों के शव को बरामद करने में सफलता मिली। बताते हैं कि मृतक शिवम के पिता का पहले ही निधन हो चुका है और उसके परिवार में मां और एक बहन हैं। मृतक शिवम के पिता का नाम स्व. जग्गू है, जो पिता की मौत के बाद नाना छक्कन के घर रह रहा था। वहीं, कुलदीप के पिता किसान हैं और परिवार में दो भाई व तीन बहनें हैं, जिसमें एक बहन की शादी हो चुकी है। घटना की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

सूचना पर पहुंची पुलिस
कोतवाली प्रभारी सराय अकिल वीर प्रताप सिंह ने बताया कि किशोरों के नदी में डूबने की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम बचाए गए किशोरों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां वह पूरी तरह स्वस्थ्य हैं। वहीं, मृतक किशोरों के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Anand Kumar Dwivedi

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INDIAN PRESS UNION

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION