April 15, 2026

निजी स्कूल और ट्यूशन फीस पर लगाम लगाएगी-महाराष्ट्र सरकार

मुंबई : महाराष्ट्र के स्कूल शिक्षा मंत्री दादाजी भुसे ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि सरकार जल्द ही निजी स्कूलों और कोचिंग केंद्रो में फीस सीमित करने के लिए एक नीति की घोषणा करेगी।
भुसे ने सदन को बताया कि सरकार मराठी मीडियम स्कूलों पर खास ध्यान देने के साथ ही हर तरह के आधारभूम संरचना पर ध्यान दे रही है। इससे इन स्कूलों पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी इसके साथ-साथ कई और कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इससे आने वाले अकादमिक साल में मराठी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या कम से कम 25 फीसदी बढ़ जाएगी। ऐसा होने बच्चों पर फीस को लेकर दबाव कम होगा और स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों का मनोबल ऊंचा होगा। दादाजी भुसे कहा कि आधार कार्ड ऑथेंटिकेशन के जरिए फर्जी छात्रों की पहचान की जा रही है। छात्रों के लिए एक हेल्थ कार्ड बनाया जा रहा है और शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने की कोशिश की जा रही है।

Written by

VINOD KUMAR PANDEY

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INDIAN PRESS UNION

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION