June 10, 2026

बांसवाड़ा की जनता को मिली बड़ी सुविधा, अब लंबे रूट पर चलेगी रोडवेज की रात्रिकालीन बस सेवा।

बांसवाड़ा में जल्द ही यात्रियों को लंबे रूट पर रोडवेज की रात्रिकालीन बसों की सेवा मिलेगी। राजस्थान रोडवेज की ओर से नई अनुबंधित बसों के तहत बांसवाड़ा रोडवेज को भी पांच नई बसे मिली हैं।राजस्थान रोडवेज को बांसवाड़ा रोडवेज को बड़ा तोहफा। अब रोडवेज बसें रात में भी लंबे रूटों पर दौड़ेंगी। जीहां, बांसवाड़ा में जल्द ही यात्रियों को लंबे रूट पर रोडवेज की रात्रिकालीन बसों की सेवा मिलेगी। राजस्थान रोडवेज की ओर से नई अनुबंधित बसों के तहत बांसवाड़ा रोडवेज को भी पांच नई बसें मिली हैं। हालांकि अभी 9 बस और आनी है।इसके बाद 1 अप्रैल से इन नई बसों का अनुबंध किया जाएगा, जो आवश्यकतानुसार जिले के अलग-अलग रूटों पर चलाई जाएंगी। गुरुवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अनुबंधित नई बसों को हरी झंडी दिखाई। इनमे 100 ब्लू लाइन, 79 स्टार लाइन और 28 एसी बसे हैं, जो अंतर शहरी यात्रा को आरामदायक और सुरक्षित बनाएंगी । नई सुविधा से राजस्थान के जिले के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
बैठक के बाद तय किए जाएंगे नए रूट

बांसवाड़ा रोडवेज के प्रबंधन अनुसार नई बसों के अनुबंध से पहले इन बसों के संचालन को लेकर एक बैठक की जाएगी। इसमें मैनेजर ट्रेफिक और मैनेजर ऑपरेशन के साथ बैठकर यात्री भार और रूटों की स्थिति देखी जाएगी। इसके बाद रूटों पर नई बसों का निर्धारण किया जाएगा।

Written by

VINAY DARJI DARJI

District Reporter

324 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INDIAN PRESS UNION

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION