June 29, 2026

*अग्रवाल समाज रामनगर शाखा की वार्षिक आम सभा संपन्न*

रामनगर: अग्रवाल समाज रामनगर शाखा की वार्षिक आम सभा रविवार, 28 जून 2026 को होटल आमंत्रण में संपन्न हुई। मानद सचिव दीपक गुप्ता ने मीडिया को जानकारी दी।

सभा का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन की पूजा-अर्चना से हुआ। इसके पश्चात पिछले वर्ष का लेखा-जोखा सदन के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसे सभी उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया।

बैठक में समाज के सदस्यों के लिए ‘सावन की सैर’ की योजना पर चर्चा हुई। इसके लिए कुछ स्थानों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। आगामी बैठक में तिथि व गंतव्य को अंतिम रूप दिया जाएगा।

सदस्यों द्वारा विभिन्न सामाजिक गतिविधियों को लेकर कई नए प्रस्ताव भी रखे गए। समाज पहले से ही सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है और भविष्य में भी इसे जारी रखेगा।

समाज ने युवा सदस्यों से आह्वान किया कि वे आगे आएं और समाज एवं समग्र समाज के विकास के लिए कार्य करें।

पदाधिकारीगण:
अध्यक्ष – प्रशांत धन्नावत
उपाध्यक्ष – सतीश अग्रवाल
मानद सचिव – दीपक गुप्ता
सह सचिव – अशोक दीवान
कोषाध्यक्ष – नंद किशोर भागेरिया
के.एस. सदस्य – पवन तिबड़ेवाल

उपस्थित सदस्य: हरीश अग्रवाल, पवन केडिया, जितेंद्र अग्रवाल, अशोक भागेरिया, विजय कुमार अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, रुसील धन्नावत सहित अन्य सदस्यों ने बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Written by

DEEPAK GUPTA GUPTA

District Reporter

Previous Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INDIAN PRESS UNION

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION