दून-मसूरी के पर्यटन स्थलों पर उमड़ा सैलाब, भीषण गर्मी से राहत की तलाश में पहुंचे हजारों पर्यटक
मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए रविवार को देहरादून और मसूरी के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में पहुंचे सैलानियों के कारण शहर की प्रमुख सड़कें घंटों तक जाम रहीं और मसूरी जाने वाले मार्ग पर लंबा ट्रैफिक जाम देखने को मिला।
स्थिति ऐसी रही कि सामान्य दिनों में करीब डेढ़ घंटे में पूरा होने वाला देहरादून से मसूरी का सफर रविवार को लगभग चार घंटे में पूरा हुआ। जगह-जगह वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
पर्यटकों की भारी आमद के चलते मसूरी के अधिकांश होटल, गेस्ट हाउस और होमस्टे लगभग पूरी तरह भर गए। प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों जैसे कंपनी गार्डन, गन हिल, कैम्पटी फॉल और माल रोड पर दिनभर भारी भीड़ रही। पार्किंग स्थलों के भर जाने से कई वाहनों को सड़क किनारे खड़ा करना पड़ा, जिससे जाम की स्थिति और गंभीर हो गई।
प्रशासन और पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया तथा प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक को नियंत्रित करने का प्रयास किया। अधिकारियों ने पर्यटकों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट अवश्य देखें और निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें।
पर्यटन कारोबारियों के लिए यह भीड़ राहत लेकर आई है। होटल, रेस्तरां, टैक्सी संचालक और स्थानीय व्यापारियों के व्यवसाय में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में यदि मैदानी क्षेत्रों में गर्मी का प्रकोप जारी रहा।