May 11, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: बुद्धनगर कॉलोनी में सड़क निर्माण व सीवर समस्या पर पार्षद की बैठक

सारनाथ क्षेत्र के बुद्धनगर कॉलोनी में नए सड़क निर्माण एवं सीवर समस्या को लेकर पार्षद श्री अभय पांडेय जी के साथ अजीत सिंह जी के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में क्षेत्र के अनेक स्थानीय निवासी शामिल हुए और लंबे समय से चली आ रही जर्जर सड़कों तथा सीवर जाम की समस्या को प्रमुखता से उठाया। लोगों ने बताया कि बरसात के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे आवागमन और स्वच्छता दोनों प्रभावित होते हैं।
पार्षद अभय पांडेय जी ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि नए सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शुरू कराया जाएगा और सीवर व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जाएगा।
बैठक के उपरांत पार्षद ने स्थानीय लोगों के साथ प्रभावित क्षेत्रों का मौके पर मुआयना किया, जहां समस्याओं की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण किया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने की बात कही गई।
पार्षद द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद क्षेत्रवासियों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान होगा और क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Ajit pratap singh

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INDIAN PRESS UNION

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION