अल्मोड़ा।
धौलादेवी ब्लॉक के ग्राम मल्ली पोखरी (पापगढ़) में 15 मई को आए भारी तूफ़ान ने ग्रामीणों को गहरी क्षति पहुँचाई। तेज़ हवाओं और बारिश के कारण गाँव के कई घरों व सामान को नुकसान पहुँचा।
गाँव के निवासी गोविंद बल्लभ भट्ट (79 वर्ष) एवं उनकी पत्नी (75 वर्ष), जो अति वरिष्ठ नागरिक हैं, इस आपदा से सबसे अधिक प्रभावित हुए। तूफ़ान की तीव्रता इतनी अधिक थी कि उनके घर का पानी का टैंक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
भट्ट दंपत्ति ने एस.डी.एम./तहसीलदार भनोली को पत्र लिखकर राहत योजना के अंतर्गत वित्तीय सहायता/मुआवज़ा प्रदान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बिना सरकारी सहयोग के इस नुकसान से उबरना उनके लिए संभव नहीं है।
ग्राम पंचायत पपगढ़ के प्रधान ने भी इस निवेदन को आगे बढ़ाते हुए प्रशासन से शीघ्र निरीक्षण कर प्रभावित परिवार को राहत देने की अपील की है।
ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को जल्द से जल्द प्रभावित परिवारों की मदद करनी चाहिए ताकि वे सामान्य जीवन में लौट सकें।