May 19, 2026

“कन्वाई चालकों के नाम पर वसूली और ब्लैकमेल का खेल बेनकाब, विधायक पूर्णिमा साहू के सामने खुला पूरा सच”

📍 जमशेदपुर | रिपोर्ट: आनंद किशोर

02 अप्रैल 2026 को ऑल इंडिया कन्वाई वर्क्स यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल महामंत्री जय नारायण सिंह के नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम की माननीय विधायक पूर्णिमा साहू से मुलाकात करने पहुँचा।

इस दौरान यूनियन ने कन्वाई क्षेत्र में चल रही गंभीर अनियमितताओं और चालकों के कथित शोषण का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्व कन्वाई चालकों को गुमराह कर रहे हैं और जिला प्रशासन के साथ-साथ विधायक को भी भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। आरोप है कि ये लोग प्रबंधन को ब्लैकमेल करने के साथ-साथ विधायक के नाम का दुरुपयोग कर चालकों से जबरन चंदा (भैया-दोहन) वसूल रहे हैं।

यूनियन के अनुसार, यह गोरखधंधा लंबे समय से चल रहा है, जिससे सैकड़ों कन्वाई चालकों को आर्थिक और मानसिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट कहा कि ऐसे तत्वों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई जरूरी है।

इस मौके पर यूनियन के अध्यक्ष शिवनारायण रजक, उपाध्यक्ष सुदामा यादव, श्याम यादव, करमजीत सिंह, अरुण श्रीवास्तव, राजेंद्र सिंह सहित सैकड़ों चालक उपस्थित रहे।

👉 यूनियन की मांग:
यूनियन ने विधायक से मांग की है कि ऐसे असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि कन्वाई चालकों को न्याय मिल सके और इस अवैध वसूली पर रोक लगाई जा सके।

— ऑल इंडिया कन्वाई वर्क्स यूनियन

Written by

Anand Kishor

District Reporter

1 Comment

  • saç ekimi fiyatları
    May 19, 2026

    Thanks for the new things you have disclosed in your text. One thing I’d really like to touch upon is that FSBO associations are built as time passes. By releasing yourself to the owners the first weekend break their FSBO is usually announced, prior to masses start out calling on Monday, you produce a good interconnection. By giving them resources, educational resources, free reviews, and forms, you become the ally. By taking a personal interest in them as well as their problem, you generate a solid interconnection that, most of the time, pays off when the owners opt with an adviser they know as well as trust – preferably you.

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INDIAN PRESS UNION

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION