फिल्म निर्देशक और निर्माता हरिओम कौशिक को भारत सरकार द्वारा एक बार फिर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) का सदस्य नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल आगामी तीन वर्षों के लिए होगा।
हरिओम कौशिक इससे पहले भी दो वर्षों तक सेंसर बोर्ड के सदस्य के रूप में कार्य कर चुके हैं। मूल रूप से हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के गांव जाट से संबंध रखने वाले कौशिक वर्तमान में रोहतक स्थित पंडित लखमी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (सुपवा) में सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं।
फिल्म निर्माण और निर्देशन के क्षेत्र में उनके अनुभव को देखते हुए उनकी पुनर्नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
अपनी नियुक्ति पर हरिओम कौशिक ने केंद्र सरकार और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।