अर्धरात्रि में सड़क पर उतरे एसपी सत्य नारायण, गश्त और डायल-112 की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
कौशांबी। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण ने सोमवार देर रात विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण, गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाया।
पुलिस अधीक्षक ने बिना पूर्व सूचना के अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर डायल-112 वाहनों, पवन मोबाइल, गश्ती दलों तथा पिकेट प्वाइंट्स पर तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों से आवश्यक जानकारी ली और संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि रात्रि ड्यूटी के समय पूरी सतर्कता बनाए रखें, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें तथा नियमित चेकिंग अभियान जारी रखें। उन्होंने अनुशासन और तत्परता के साथ ड्यूटी निभाने पर भी जोर दिया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा देर रात किया गया यह औचक निरीक्षण जनपद में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन की सक्रियता और निगरानी को दर्शाता है।