May 13, 2026

सड़क हादसों में बेहतर उपचार के लिए एंबुलेंस कर्मियों को दी गई रिफ्रेशर ट्रेनिंग

कौशांबी। लखनऊ के बेहटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस कर्मियों के लिए रिफ्रेशर ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में तीन जिलों के ईएमटी कर्मचारियों को आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल मरीजों को सुरक्षित और बेहतर प्री-हॉस्पिटल केयर उपलब्ध कराना था।

ट्रेनर वीरेंद्र कुमार और आलोक चौहान ने कर्मचारियों को हेलमेट हटाने की सही तकनीक के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि दुर्घटना में घायल व्यक्ति का हेलमेट किस प्रकार सावधानीपूर्वक हटाया जाए, ताकि गर्दन या रीढ़ की हड्डी की संभावित चोट और गंभीर न हो। कर्मचारियों को प्रैक्टिकल डेमो के माध्यम से सुरक्षित तकनीकों का अभ्यास भी कराया गया।

कार्यक्रम में रीजनल मैनेजर संजय सिंह और प्रोग्राम मैनेजर अंकित कुमार श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि समय-समय पर होने वाले ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आपातकालीन सेवाओं की गुणवत्ता बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और मरीजों को त्वरित व सुरक्षित उपचार उपलब्ध कराने में मदद करते हैं।

प्रशिक्षण में शामिल कर्मचारियों ने इसे उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे सड़क दुर्घटना के मरीजों को अधिक सुरक्षित तरीके से संभालने में सहायता मिलेगी।

Anand Kumar Dwivedi

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INDIAN PRESS UNION

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION