June 16, 2026

खाना अच्छा नहीं दिया तो मौत दे दी

गुरुग्राम सेक्टर 93 से एक बहुत ही हैरान करने वाली घटना सामने आयी है पति जो मजदूरी का काम करता है उसने अपनी पत्नी को बेलन से मार मार कर मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस के अनुसार, शाम को पति काम से घर आया तो उसने शराब पी रखी थी उसने पत्नी को खाना परोसने के लिए बोला, खाना पति को अच्छा नहीं लगा खाना उसके मन मुताबित नहीं बना था तो उन दोनों में झगड़ा होना शुरू हो गय। पति शराब के नशे में चूर था तो उसने पत्नी को मारना शुरू कर दिया, मारते मारते उसके हाथ में बेलन आ गया तो उसने पत्नी के सर पर वार करना शुरू कर दिया और तब तक मारता रहा जब तक पत्नी मर नहीं गई।

मारने के बाद पति अपनी मरी हुई पत्नी से साथ पूरी रात सोता रहा, सुबह जब पड़ोसिओ को पता चला तो पुलिस को बताया गय।

पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले के जाँच कर रहे है।

पति का नाम साहिब साहनी और मृतक पत्नी का नाम मीणा देवी बताया गया है जो कई सालो से गुरुग्राम में रहकर मजदूरी कर रहे थे।

Krishan Kumar

KRISHAN KUMAR MAKKAR

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INDIAN PRESS UNION

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION