मां बगलामुखी जयंती के अवसर पर आज रात चाकसू जयपुर राजस्थान में विशेष फूलों से सजावट और विशेष रमणीय भजन संध्या होगी। मां बगलामुखी माता वह माता है जो हर इच्छा पूरी करती है।
मां बगलामुखी माता के मंदिर में श्रद्धालु इसलिए जाते हैं क्योंकि लोगों में जो भी कष्ट है वह उनको दूर कर देती है इसी मान्यता के आधार पर श्रद्धालु वहां अपनी अर्जी लगाते हैं इस उम्मीद से की मां उनकी फरियाद सुने और उन पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें।
यहां की मान्यता यह भी है कि जहां ऊपरी बाधा हो घर में लड़ाई झगड़ा हो आप सी मतभेद हो कोर्ट कचहरी से लेकर कोई भी दिक्कत हो मां उन सब कष्टों को दूर करती है और उन पर अपने दया दृष्टि रखती है।
आज मां बगलामुखी माता के विशेष अवसर पर यहां फूलों से सजावट और रात में प्रसिद्ध कलाकारों को बुलाया जाएगा जो रात में अपनी आवाज से वातावरण को और भी रमणीय मनाएंगे और माता के यहां अपनी फरियाद लगाएंगे। माता बगलामुखी का मुख्य स्थान हिमाचल में है। श्रद्धालु अपनी श्रद्धा के हिसाब से मां के दरबार में जाते हैं। श्रद्धालुओं की मान्यता है की मां उनके कष्टों को दूर करती है और उन पर अपना आशीर्वाद बनाए रखती है।