बी पी पब्लिक स्कूल कटहरा के कक्षा 10 के टॉपर विद्यार्थियों का विद्यालय में किया गया प्रतिभा सम्मान
बताते चले कि अपने चहुंमुखी प्रतिभा और कुशल नेतृत्व और बेहतरीन विद्यालय संचालन के लिए जाना जाता है बी पी पब्लिक स्कूल कटहरा हंडिया प्रयागराज जहां समय समय पर विद्यालय के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और उनके सर्वांगीण विकास के लिए और उनकी प्रतिभा को निखारने और उसको एक नया आयाम देने के लिए और साथ ही साथ बच्चों के उत्साह में वृद्धि के लिए कोई न कोई विशेष कार्यक्रम आयोजन विद्यालय संचालन द्वारा किया जाता रहा है और इसी कड़ी में विद्यालय में कक्षा 10 की कक्षाएं पहली बार संचालित की गई जहां पर बच्चों ने अपनी प्रतिभा की अनोखी मिसाल पेश की है ,विद्यालय में बच्चों ने अपना बेहतरीन परिणाम दिया जिससे संपूर्ण विद्यालय व विद्यार्थी परिजनों के हर्ष और उल्लास का माहौल बन गया।साथ ही साथ आपको बताते चले कि इस बार विद्यालय में प्रत्येक विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे और इस प्रकार विद्यालय ने एक नया रिकॉर्ड भी इतिहास के पन्नों में दर्ज करवाया ,और परिणाम की बात करे तो शिखा पुत्री मुनीश कुमार प्रथम स्थान,किरण यादव पुत्री प्रमोद कुमार द्वितीय स्थान , मानशी पुत्र रामचंद्र यादव तृतीय स्थान व सुनान्या पुत्री फतेहबहादुर कुशवाहा तृतीय स्थान प्राप्त किया ,और साथ ही साथ इस प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉo धीरज कुमार (केशरी मेडिकल स्टोर कटहरा),और डॉ०शेषधर (श्रुति हॉस्पिटल धौरहरा)ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और विद्यार्थी व विद्यालय का गौरव बढ़ाया ,कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों का वक्तव्य भी सुना गया जिसमें उन्होंने कहा कि आपका विद्यालय क्षेत्र का, ग्रामीण अंचल में सर्वश्रेष्ठ विद्यालय है और आपके विद्यालय ने क्षेत्र को वो कामयाबी दी है जो सराहनीय है और सबसे बड़ा काम आपके विद्यालय ने अंग्रेजी माध्यम के साथ बहुत ही आसान तरीके से बच्चों को शिक्षित व प्रतिभावान बनाया है ।साथ ही साथ हिन्दी विषय में विद्यार्थियों का बहुत ही अदभुत परिणाम रहा जिसके लिए हिन्दी की शिक्षिका रेशमा पटेल को भी पुरस्कृत किया गया ,साथ ही साथ गणित और विज्ञान विषय के होनहार अध्यापक रंजीत कुमार को भी उनके अदभुत योगदान के लिए विद्यालय द्वारा पुरस्कार दिया गया और इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक बेद प्रकाश मौर्या,प्रिंसिपल रणविजय पटेल,मैनेजमेंट लवकुश चौधरी ,काउंसलर एस के और सभी अध्यापकगण नीलेश यादव,मुकेश यादव,मीना मौर्या,महिमा मौर्या,योगिता विश्वकर्मा, डॉ०संजीव विश्वकर्मा,रामू राय,दीक्षा,सृष्टि,मरियम,नाजमीन,रूबी मौर्या,खुशी सिंह,और अभिभावक मुनीश कुमार ,सविता भारतीया, व अन्य अभिभावकगण मौजूद रहे।