संवाददाता (पुनीत शुक्ला) की रिपोर्ट:- गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है. कई जगहों पर अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है. दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी-बिहार तक लू का कहर जारी है. मौसम विभाग ने कई राज्यों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है तो कुछ राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी भी जारी की है |
देश के कई राज्यों में अप्रैल में ही मई और जून जैसी प्रचंड गर्मी पड़ रही है. सूर्य देवता आग बरसा रहे हैं | कई राज्यों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर गया है | दिल्ली-एनसीआर, यूपी-बिहार से लेकर हरियाणा-पंजाब तक लू का कहर जारी है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 22 से 25 अप्रैल तक कई राज्यों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है तो कुछ राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी भी जारी की है | दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर के लोगों को अभी गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है. दिल्ली का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में 22 से 24 अप्रैल तक मौसम साफ रहेगा. इस दौरान बारिश होने की कोई संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने बुधवार को कुछ स्थानों पर लू चलने का अलर्ट जारी किया है. इस सप्ताह तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है. तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है |