June 10, 2026

सवाई माधोपुर: युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

सवाई माधोपुर। नीमली रोड स्थित ईदगाह के पास एक सुनसान क्षेत्र में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलने पर कोतवाली थाना प्रभारी मदन लाल मीणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सुरेंद्र शर्मा पुत्र जगदीश शर्मा, निवासी मुई, थाना रवांजना डूंगर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि शव लगभग दो से तीन दिन पुराना लग रहा है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। इसके बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मामला आत्महत्या का है या किसी अन्य कारण से हुई मृत्यु का।

शव का पोस्टमार्टम कराकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

Written by

KAMLESH SWARNKAR

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INDIAN PRESS UNION

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION