LATEST NEWS प्रेस विज्ञप्ति *15वीं धनबाद जिला तैराकी चैंपियनशिप 2026 का सफल आयोजन* क्रेडो वर्ल्ड स्कूल, धनबाद में खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन धनबाद, 28 जून 2026। धनबाद डिस्ट्रिक्ट स्विमिंग एसोसिएशन (DDSA) द्वारा आयोजित 15वीं धनबाद जिला तैराकी चैंपियनशिप–2026 का सफल आयोजन रविवार को क्रेडो वर्ल्ड स्कूल, धनबाद के स्विमिंग पूल परिसर में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों एवं तैराकी प्रशिक्षण केंद्रों से आए उभरते खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में *श्री मनीष सौरभ पांडेय, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, रेलवे तथा श्रीमती शर्मिला सिन्हा, प्राचार्या, क्रेडो वर्ल्ड स्कूल* उपस्थित रहीं। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ भविष्य का महत्वपूर्ण आधार बताया। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि *श्रीमती शारदा सिंह, अध्यक्ष, जिला परिषद* ने विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि धनबाद के बच्चों में तैराकी के प्रति बढ़ता उत्साह जिले के खेल भविष्य के लिए अत्यंत सकारात्मक संकेत है। डी.डी.एस.ए. के अध्यक्ष *श्री संतोष सिंह* ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, प्रतिभागियों, प्रायोजकों एवं सहयोगी संस्थाओं का स्वागत करते हुए कहा कि एसोसिएशन का उद्देश्य धनबाद के प्रतिभाशाली तैराकों को जिला स्तर से राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक आगे बढ़ने के लिए सशक्त मंच उपलब्ध कराना है। चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए *आरना अग्रवाल, अवि अक्षज प्रेमित एवं दिया सेन* ने व्यक्तिगत स्पर्धाओं में पांच-पांच स्वर्ण पदक जीतकर विशेष उपलब्धि हासिल की। इनके अतिरिक्त *अंकित राज* ने 4 स्वर्ण एवं 1 रजत पदक, जबकि *नमन महाजन* ने 4 स्वर्ण पदक जीतकर प्रभावशाली प्रदर्शन किया। अन्य स्वर्ण पदक विजेताओं में *निवान अग्रवाल, शौर्य, समर प्रताप सिंह, आख्यान वर्मा, दिवांशी, दिव्यांशी, गीतिशा सिन्हा और स्पर्श नंदन* ने दो-दो स्वर्ण पदक जीते। वहीं *वरुणी* ने एक स्वर्ण एवं दो रजत पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने प्रतियोगिता को अत्यंत प्रतिस्पर्धात्मक और यादगार बना दिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि एवं प्रायोजक के रूप में *श्री शिवम अग्रवाल (श्री ब्लाक), डॉ. नीलम बाला (बालाजी चिल्ड्रेन हॉस्पिटल), श्रीमती अंजनी कुमारी (एजुकेशन), श्रीमती प्रेरणा सहाय एवं श्री कृष्ण किशोर सहाय (प्रेमित ब्रदर्स)* उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में डी.डी.एस.ए. की ओर से *श्री संतोष सिंह, श्री कंचन सिंह, श्री पप्पू सिंह, श्री हिमांशु डोकानिया, श्री आलोक अग्रवाल, श्री अमित कुमार प्रेमित एवं डॉ. नीलम बाला* ने सक्रिय भूमिका निभाई। एसोसिएशन ने क्रेडो वर्ल्ड स्कूल प्रबंधन, सभी सहयोगी संस्थाओं, प्रायोजकों, अभिभावकों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस प्रतियोगिता में सफल तैराक राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए चयनित होगें जो २४ से २६ जुलाई को रांची के खेल गाँव स्विमिंग पूल में आयोजित होगी! धनबाद डिस्ट्रिक्ट स्विमिंग एसोसिएशन ने सभी खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की। ASHUTOSH KUMAR MAIRH • 2026-06-29
LATEST NEWS सोनभद्र में चेकडैम में मिले 35 मगरमच्छ के बच्चेः पांच अंडे भी मिले, वन विभाग ने सुरक्षित सोन नदी में छोड़ा ARUN KUMAR SINGH KUMAR SINGH • 2026-06-29
LATEST NEWS Kshatriya Group Condemns ‘Chauhaan’ Teaser for Insensitivity Towards Rajput Identity PRASHANT DUBEY • 2026-06-29
LATEST NEWS उद्योग बंध ु बैठक में प्रदूषण और महंगी किताबो ं का मुद्दाः सोनभद्र में व्यापारियों ने की कार्रवाई की मांग, मिर्जापुर डिपो की बसें अब डिपो से चलेंगी ARUN KUMAR SINGH KUMAR SINGH • 2026-06-29
LATEST NEWS Airstrikes by Pakistan Claim Lives of 36 Civilians in Afghanistan Amid Rising Tensions NIKHIL JOSHI • 2026-06-29
LATEST NEWS Residents Oppose Proposed Vending Zone in Lucknow’s Aashiana, Demand Review ANSARI • 2026-06-29
LATEST NEWS Urban Legends of Lucknow: Exploring the City’s Most Mysterious Places ANSARI • 2026-06-29