April 28, 2026

विधवा पीड़ित महिला ने उपजिलाधिकारी एवं ग्राम प्रधान पर भूमि पर bina पैमाइश किए रास्ता निकालने का लगाई गंभीर आरोप

अकबरपुर, अंबेडकर नगर। ग्राम पंचायत धनुकारा थाना व तहसील आलापुर जनपद अंबेडकर नगर निवासिनी सरिता देवी पत्नी स्वर्गीय राम मिलन ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को भेजे गए, शिकायती पत्र में आरोप लगाया है, कि वरासत दर्ज न होने का नाजायज फायदा उठाते हुए ग्राम प्रधान जबरदस्ती गाटा संख्या 411 प्रार्थनी के हिस्से की भूमि में रास्ता बनवाना चाहते थे, शिकायती पत्र में कहा गया है, कि भूमिगत संख्या 411 के सह खातेदार शम शेर पुत्र गोविंद ने उप जिला अधिकारी आलापुर जनपद अंबेडकर नगर के न्यायालय के द्वारा धारा, 24 उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता के अंतर्गत प्रार्थना पत्र दिया, किंतु उप जिला अधिकारी आलापुर द्वारा भूमि गाटा संख्या, 411 बगैर पैमाइश के रास्ता निकलवाना चाहते हैं। जब इस विषय पर ग्राम प्रधान अनिल कुमार से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि घाटा संख्या 432 का मामला है जो नवीन परती है। ढाई सौ जनसंख्या वाली आबादी, उसी रास्ते से होकर गुजरती है, जनता की भलाई के लिए कार्य किया जा रहा है। और उप जिला अधिकारी के समक्ष पैमाइश भी हो चुकी है, इस प्रकार दोनों बयानों का विरोधाभास देखने को मिल रहा है। शासन प्रशासन को विवेकपूर्ण निर्णय लेते हुए समस्या का समाधान किया जाना चाहिए, ग्राम प्रधान अनिल कुमार ने आरोप को निराधार बताते हुए गाटा संख्या 432 पर सभी करवाई उप जिलाधिकारी आलापुर के आदेश अनुसार की जा रही है। इससे किसी को भी परेशानी नहीं है, सभी ग्रामवासी खुशी एवं प्रसन्न है। उन्होंने प्रार्थिनी पर आरोप लगाया कि वह बैठाये गए ईंट को अपने सहयोगियों द्वारा रात्रि 9:00 बजे उखड़वा दिया, जो जन विकास कार्य में सबसे बड़ी बाधा फैलाई, ग्राम प्रधान संवाददाता सच आप तक से मोबाइल पर बातचीत की।.

PRADEEP SINGH

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INDIAN PRESS UNION

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION