May 5, 2026

अग्नि प्रभावित एवं भूधासन क्षेत्रों से विद्यालयों को पुनर्वासित क्षेत्रों में ले जाए : झारखंड अभिभावक महासंघ

धनबाद: झारखंड अभिभावक महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को अध्यक्ष पप्पू सिंह के नेतृत्व में डीएवी स्कूल, कोयलानगर की प्रचार्या से मिला और विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बीसीसीएल के अधीन डीएवी-सीएमसी प्रबंधन द्वारा संचालित आठ विद्यालयों की वित्तीय, शैक्षणिक एवं प्रशासनिक स्थिति में तत्काल सुधार की मांग की गई। महासंघ ने कहा कि इन आठ विद्यालयों में से सात की स्थिति अत्यंत दयनीय है।

प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, शिक्षकों को समय पर वेतन नहीं मिलने के कारण उनकी मानसिक और आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है, जिसका सीधा असर विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था पर पड़ रहा है। महासंघ ने संबंधित विभाग, डीएवी प्रबंधन एवं बीसीसीएल अविलंब संज्ञान लेकर व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की।

इसके अतिरिक्त महासंघ ने कोयलांचल क्षेत्र के उन डीएवी विद्यालयों के पुनर्वास की मांग भी उठाई, जो भूमिगत अग्नि प्रभावित क्षेत्रों में स्थित हैं। ज्ञापन में कहा गया कि मुनीडीह, अलकुसा, कुसुंडा, बरोरा, बनियाहिर एवं दुग्धा शाखा के विद्यालयों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी दुर्घटना की आशंका से छात्रों एवं कर्मचारियों को सुरक्षित रखा जा सके।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में महासंघ के अध्यक्ष पप्पू सिंह के साथ महासचिव मनोज मिश्रा, उपाध्यक्ष मुकेश पाण्डेय, मीडिया प्रभारी सह सचिव रतिलाल महतो एवं कोषाध्यक्ष प्रेम ठाकुर उपस्थित थे।

ASHUTOSH KUMAR MAIRH

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INDIAN PRESS UNION

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION