4% तक फिसला Infosys का शेयर, गाइडेंस ने बिगाड़ा खेल! लेकिन 4 ब्रोकरेज अब भी कह रहे हैं- ‘खरीदो; समझें क्यों
Written By तूलिका कुशवाहा
Published: 10:12 AM, Apr 24, 2026 | Updated: 10:21 AM, Apr 24, 2026
Infosys Share Price: कंपनी के नतीजे पूरी तरह खराब नहीं थे, लेकिन FY27 के लिए दी गई कमजोर गाइडेंस ने बाजार का मूड खराब कर दिया. अब सवाल यह है कि क्या यह गिरावट मौका है या अभी और दबाव बाकी है? अलग-अलग ब्रोकरेज हाउस की राय भी इसी पर बंटी हुई नजर आ रही है.
4% तक फिसला Infosys का शेयर, गाइडेंस ने बिगाड़ा खेल! लेकिन 4 ब्रोकरेज अब भी कह रहे हैं- ‘खरीदो; समझें क्यों
Infosys के शेयरों में आज तेज गिरावट, ब्रोकरेज की राय बंटी हुई. (Image: AI-generated)
Infosys Share Price: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी Infosys के Q4FY26 नतीजे आने के बाद शुक्रवार को शेयर में करीब 4% तक की गिरावट देखी गई और ये 1,190 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा था. कंपनी के नतीजे पूरी तरह खराब नहीं थे, लेकिन FY27 के लिए दी गई कमजोर गाइडेंस ने बाजार का मूड खराब कर दिया. अब सवाल यह है कि क्या यह गिरावट मौका है या अभी और दबाव बाकी है? अलग-अलग ब्रोकरेज हाउस की राय भी इसी पर बंटी हुई नजर आ रही है.
हालांकि, 4 ब्रोकरेज हाउसेज ऐसे हैं, जिन्होंने शेयर पर BUY की रेटिंग को बरकरार रखा है. जहां अधिकतर ब्रोकरेज ने टारगेट घटाया है, वहीं, Nomura ने BUY की रेटिंग के साथ टारगेट प्राइस बढ़ा दिया है.
Infosys के नतीजों में क्या अच्छा रहा?
कंपनी के नतीजों में कई पॉजिटिव बातें भी दिखीं. रेवेन्यू में QoQ आधार पर 2% की बढ़त रही और सालाना आधार पर डबल डिजिट ग्रोथ बनी रही. सबसे राहत की बात यह रही कि EBIT मार्जिन 21% पर स्थिर रहा, यानी खर्च के बावजूद कंपनी ने अपनी प्रॉफिटेबिलिटी संभालकर रखी.
मुनाफा (PAT) में 27.8% की तेज बढ़त दिखी, जो बताती है कि कंपनी की अर्निंग्स ग्रोथ मजबूत है. इसके अलावा, $3.2 बिलियन के लार्ज डील्स (TCV) और उनमें 55% नए डील्स होना यह दिखाता है कि कंपनी को नए बिजनेस मिल रहे हैं. स्टॉक भी इस साल के अपने हाई से 30% नीचे है, ऐसे में Buy on Dip का मौका है.