June 10, 2026

काशी में सजेगा 37वीं सुदर्शन सभा का भव्य मंच, विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का होगा सम्मान

*बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में आयोजित होगी ’37वीं सुदर्शन सभा’, विभिन्न क्षेत्रों के साधकों को किया जाएगा सम्मानित।*
*पीठाधीश्वर: महामंडलेश्वर श्री निरंकारनंद महाराज जी बड़ोदरा गुजरात सहित सभी अतिथियों का काशी में होगा भव्य स्वागत।*

सह संपादक मिथलेश कुमार मौर्य की रिपोर्ट।

वाराणसी: काशी की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए, आगामी 14 जून, 2026 को बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) के परिसर में ’37वीं सुदर्शन सभा’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम ‘परिवर्तन योगेश’, ‘महर्षि सत्य सनातन अखाड़ा’ और ‘महर्षि सत्य सनातन हिंदी विद्यापीठ’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम विवरण-
स्थान: के. एन. उडुप्पा सभागार (K.N. Udupa Auditorium), चिकित्सा विज्ञान संस्थान, BHU
समय: सुबह 11 बजे से
प्रवेश द्वार: BHU लंका गेट

इस सभा के माध्यम से देश भर के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्वानों, शिक्षकों, पत्रकारों और आध्यात्मिक साधकों को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वाली प्रमुख श्रेणियों में शामिल हैं:

*भारत रत्न काशी महामना पुरस्कार:* डॉ. हरि सिंह कड़वासरा, डॉ. अनुभा पुंडीर, डॉ. श्रीधर गजानन ग्रामोपाध्ये, डॉ. आनंद प्रकाश मिश्रा, आचार्य भविन बी देसाई, डॉ. महेंद्र आनंद चिलबुले, डॉ. त्रिवेणी शंकर मिश्रा, आत्मानंद जी महाराज एवं डॉ. हिमांशु शर्मा। *भारत साहित्य रत्न:* चंद्रिका राम, डॉ. नवीन चतुर्वेदी, श्रीमती करुणा शर्मा, डॉ. ब्रजेंद्र कुमार बाजपेयी, डॉ. आनंद प्रकाश मिश्रा एवं डॉ. राजेश तकयार। *श्रेष्ठ शिक्षक एवार्ड :* डॉ. विजय रुक्मिणी महादेव घुबले और डॉ. विशाल कुमार यादव। *ज्योतिष रत्न:* आचार्य भाविन बी देसाई, संजय एच. तिवारी, डॉ. विक्रम कर और डॉ. श्री. गणेश सतीशराव चिंचोलीकर। *कथा भास्कर :* कथा व्यास श्रद्धेेेय महर्षि श्री राजेन्द्र प्रसाद विश्वकर्मा। *राष्ट्र गौरव श्री सम्मान :* शिवानी सोनी। *हिन्दू राष्ट्र रत्न सम्मान :* सौ भारती अभिजित जामोदे निवाणे, वंदना घनश्याम मेटकर एवं हीरा सिंह धानिक। *श्री नारद पत्रकार सम्मान :* मुकेश सल्होत्रा (चेयरमैन – नेशन खबर न्यूज़ चैनल) .*सनातन गौरव सम्मान :* आचार्य डॉ. देव कुमार पाण्डेय *मणिकर्णिका :* डॉ. कालिन्दी बृजेश त्रिपाठी।

अन्य प्रमुख संस्कार/उपाधियाँ :
पीठाधीश्वर: महामंडलेश्वर श्री निरंकारनंद महाराज जी बड़ोदरा गुजरात द्वारा देय *ॐ रुद्राक्ष दीक्षा :* आचार्य भाविन बी देसाई, डाॅ विजय रुकिमणी महादेव घुबळे, वंदना घनश्याम मेटकर एवं संजय एच. तिवारी। *पट्टाभिषेक:* डॉ. विकास शर्मा, अभिनव पाण्डेय जी महाराज और सत्येन्द्र कुमार शुक्ला ‘मनु’। *परम् गुरु उपाधि:* उदयनाथ महाराज। *सद्गृहस्त संत :* डॉ. हरिश्चंद्र मिश्र। *आचार्य पद/उपाधि एवं आदर्श चरित्र भारत रत्न :* डॉ. जय शंकर राय। *तक्षशिला विद्वत्ता सम्मान :* डॉ. राकेश कुमार आर्य। *विद्या सागर (डीलिट समतुल्य):* डॉ. रवि द्विवेदी।

यह आयोजन शिक्षा, साहित्य, ज्योतिष और सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। आयोजकों ने सभी को इस आध्यात्मिक और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया है।

NIRANKAR NATH TIWARI

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INDIAN PRESS UNION

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION