अंबेडकरनगर में आंधी-तूफान से नुकसान, पेड़ गिरने से टीन शेड क्षतिग्रस्त
अंबेडकरनगर। क्षेत्र में आई तेज आंधी और बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। हजपुरा चौराहे के पास एक परिवार को भी नुकसान उठाना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, हजपुरा से बाकरगंज मार्ग पर स्थित राजित राम के घर के सामने लगा टीन शेड तेज आंधी के दौरान पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना अचानक होने से परिवार को संभलने का अवसर नहीं मिला।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस हादसे में परिवार को लगभग 40 से 45 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। प्रभावित परिवार पहले से ही आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहा है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से राहत और सहायता की मांग की है। प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।