अंबेडकर नगर को मिले 37.53 lakh लाख पौधे लगाने का लक्ष्य: D M ने पौधारोपण , गंगा संरक्षण पर जोड़ दिया , 24 विभागों को दिया लक्ष्य
“अंबेडकरनगर में जिलाधिकारी ईशा प्रिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण, गंगा संरक्षण, पर्यावरण और आर्द्र भूमि समितियों की संयुक्त बैठक हुई। इसमें जनपद को इस वर्ष 37 लाख 530 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि यह लक्ष्य 24 विभागों को आवंटित किया गया है ।
“जिलाधिकारी ने मंगलवार को सभी विभागों को आगामी तीन दिनों के भीतर नामित नोडल अधिकारी के नाम सहित विस्तृत कार्ययोजना प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय को सौंपने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि लक्ष्य के अनुसार स्थलों का चयन कर 31 मई तक गड्ढा खुदाई का कार्य अनिवार्य रूप से पूरा किया जाए।”
“जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला को ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज विभाग की अलग से समीक्षा करने और प्रभावी कार्ययोजना तैयार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने रोपित पौधों की सुरक्षा के लिए ठोस व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।”
“सभी नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में न्यूनतम दो “मियांवाकी/कपि वन” विकसित करने के लिए उपयुक्त स्थलों का चयन कर विस्तृत योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। वन विभाग आवश्यकतानुसार पौधे उपलब्ध कराएगा।”
“आगामी 9 मई को भारत रत्न रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर सभी ग्राम पंचायतों में “ग्रीन चौपाल” आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए। इसका उद्देश्य जनभागीदारी बढ़ाना, वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता फैलाना और कार्बन फाइनेंसिंग योजना की जानकारी देना है।”
“बैठक में जिला गंगा संरक्षण समिति की समीक्षा के दौरान तमसा नदी के पुनरुद्धार कार्यों की प्रगति का आकलन किया गया। जिलाधिकारी ने नगरीय क्षेत्र में चल रहे कार्यों, मनरेगा के तहत शुष्क एवं जलरहित हिस्सों में हो रहे कार्यों और लघु सिंचाई विभाग द्वारा चेकडैम निर्माण के लिए उपयुक्त स्थलों के चयन पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।”
“इसके अतिरिक्त, आर्द्र भूमि एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, प्रभागीय वनाधिकारी और अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।”