May 13, 2026

अपरा एकादशी पर हर महीने निःशुल्क बस सेवा शुरू होगी : चिराग बंसल

कैथल। श्री खाटू श्याम एवं सालासर सेवा समिति की एक विशेष बैठक 9 मई को जिंदल मार्केट स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में गोकुल जल सेवा परिवार के प्रधान अशोक मित्तल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। समिति के प्रधान मनोज सिंगला ने सभी सदस्यों का स्वागत किया।

बैठक के दौरान विभिन्न सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए। गोकुल जल सेवा परिवार के प्रधान अशोक मित्तल ने समिति द्वारा हर महीने खाटू श्याम एवं सालासर के लिए निःशुल्क बस सेवा संचालित करने के प्रयास की सराहना की और इसे समाज सेवा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अपरा एकादशी के अवसर पर प्रत्येक माह सिसला धाम के लिए निःशुल्क बस सेवा चलाई जाएगी। यह यात्रा 13 मई से प्रारंभ होगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी पवन गर्ग बक्कल वाले होंगे।

बस सेवा 33 फूटा रोड से शुरू होकर पिहोवा चौक, पुराना बस स्टैंड और जाखोली अड्डा होते हुए सिसला धाम पहुंचेगी। यात्रा में शामिल होने के इच्छुक श्रद्धालु गोकुल जल सेवा परिवार के प्रधान अशोक मित्तल एवं रेनू जिंदल से संपर्क कर सकते हैं।

इस अवसर पर चिराग बंसल, मनोज सिंगला, सोमनाथ गर्ग, प्रकाश बंसल, भीमसेन वधवा, राजीव चौधरी, वीरभान केमिस्ट, विकास गर्ग एडवोकेट, अंजू बंसल, सुनीता रानी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

PUSHPA RANI

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INDIAN PRESS UNION

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION