बावन स्थित आलोक पेट्रोल पम्प के पास मंगलवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक और प्राइवेट बस की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें 2 पुरुष और 1 महिला शामिल थे। हादसा इतना भीषण था कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा पुरुष और महिला गंभीर हालत में बताए जा रहे हैं।
घटना के तुरंत बाद पेट्रोल पम्प कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया। 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। बाइक नंबर के आधार पर घायलों की पहचान अमिरता निवासी के रूप में हुई है।
हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि बावन-हरदोई रोड पर लगातार बढ़ते ट्रैफिक और तेज रफ्तार वाहनों के कारण सड़क दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।