May 13, 2026

मंदाकिनी नदी की सफाई के लिए बुंदेली सेना ने अभियान शुरू किया

मंदाकिनी नदी में बढ़ते प्रदूषण और गंदगी को देखते हुए बुंदेली सेना ने सोमवार से सफाई अभियान शुरू किया। यह अभियान रामघाट क्षेत्र में नयागांव छोटे पुल से बूढ़े हनुमानजी मंदिर तक चलाया जा रहा है।

अभियान के पहले दिन नदी से प्लास्टिक कचरा, कपड़े और अन्य अपशिष्ट सामग्री निकाली गई। संगठन के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि गर्मी के मौसम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग नदी में स्नान और अन्य गतिविधियों के लिए पहुंचते हैं, इसलिए नदी की स्वच्छता बनाए रखना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि रामघाट क्षेत्र में नदी में प्रदूषण बढ़ने की शिकायतों को देखते हुए नियमित सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। संगठन ने लोगों से नदी में प्लास्टिक, कचरा और अन्य अपशिष्ट सामग्री न फेंकने की अपील की है।

अजीत सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों से सीवर का गंदा पानी नदी में छोड़ा जा रहा है और इस पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जानी चाहिए।

सफाई अभियान में अतुल सिंह, जानकी शरण गुप्ता, अंकित पहरिया और वीपी पटेल सहित अन्य स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

Ankit pahariya

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INDIAN PRESS UNION

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION