April 16, 2026

केन्दुआडीह में गैस रिसाव क्षेत्र का निरीक्षण, डेंजर जोन से तत्काल शिफ्टिंग के निर्देश

धनबाद: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने केन्दुआडीह स्थित गैस रिसाव एवं भू-धंसान प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने धनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग सहित डेंजर जोन का जायजा लेते हुए स्थिति को गंभीर बताया।

निरीक्षण के बाद केन्दुआडीह थाना परिसर में बीसीसीएल के अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा और पुनर्वास को लेकर निर्णय लिए गए।

उपायुक्त ने बताया कि डेंजर जोन में रह रहे परिवारों को चरणबद्ध तरीके से बेलगड़िया पुनर्वास स्थल पर स्थानांतरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि झरिया मास्टर प्लान 2.0 के तहत प्रभावित परिवारों को आवास एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

प्रशासन के अनुसार, तकनीकी संस्थानों की रिपोर्ट में क्षेत्र को संवेदनशील बताया गया है और गैस रिसाव तथा भू-धंसान की स्थिति को देखते हुए सावधानी आवश्यक है।

सड़क की स्थिति को ध्यान में रखते हुए लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की गई है, जबकि संबंधित एजेंसियां नए मार्ग के विकल्पों पर विचार कर रही हैं।

सुरक्षा कारणों से केन्दुआडीह थाना को अस्थायी रूप से अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया है।

ASHUTOSH KUMAR MAIRH

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INDIAN PRESS UNION

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION