देशहित में ईंधन संरक्षण और संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग को लेकर जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है। यह समय केवल सरकार पर निर्भर रहने का नहीं, बल्कि प्रत्येक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भागीदारी निभाने का भी है।
हम सभी को चाहिए कि दैनिक जीवन में अनावश्यक पेट्रोल उपयोग को कम करें तथा अधिक से अधिक साइकिल, शेयरिंग ऑटो और कार पूल जैसी सुविधाओं का उपयोग करें। इससे न केवल ईंधन की बचत होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और यातायात व्यवस्था में भी सकारात्मक सुधार आएगा।
साथ ही, नागरिकों को पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भीड़ और अव्यवस्था से बचना चाहिए ताकि सभी लोगों को आवश्यकता अनुसार सुविधाएं सुचारु रूप से उपलब्ध हो सकें।
“हमारा भारत – हमारा योगदान” केवल एक नारा नहीं, बल्कि राष्ट्रहित में हमारी सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। यदि प्रत्येक नागरिक जागरूकता और संयम का परिचय दे, तो देश किसी भी चुनौती का सामना मजबूती से कर सकता है।